छत्तीसगढ़

फर्नीचर दुकान में चोरी, दीवार फांदकर घुसे थे चोर

Nil dhankar
22 May 2022 12:19 PM IST
फर्नीचर दुकान में चोरी, दीवार फांदकर घुसे थे चोर
x

बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र की फर्नीचर दुकान में दिनदहाड़े चोरी हो गई। चोर शनिवार सुबह दुकान के पीछे तरफ से दीवार फांदकर पहुंचे और तराजू और कूलर के मोटर पार कर दिया। दुकान संचालक ने इस घटना की शिकायत पुलिस में की है। पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है।

चंटीडीह सब्जी बाजार के पीछे रहने वाले अनिल अग्रवाल सुनील स्टील इंडस्ट्रीज के नाम से फर्नीचर दुकान संचालित करते हैं। दुकान के पीछे लोहे की छड़, नट-बोल्ट व अन्य सामान रहता है। शनिवार को सुबह वे दुकान खोलकर बैठे थे। करीब 11 बजे दुकान के पीछे गए। इस दौरान एक युवक पेड़ के सहारे दीवार फांदकर अंदर घूस गया था और लोहे का सामान को बाहर फेंक रहा था। उसे देखकर दुकान संचालक ने शोच मचाया। इस बीच चोर सामान को लेकर भाग निकला। जांच करने पर पता चला कि लोहे का बाक्स, तराजू, कूलर के मोटर गायब हैं। इसकी कीमत आठ हजार रुपये बताई जा रही है। संचालक की शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

Next Story