छत्तीसगढ़

फैक्ट्री में चोरी, 90 हजार के सामान बदमाशों ने किया पार

Nil dhankar
4 July 2022 5:34 PM IST
फैक्ट्री में चोरी, 90 हजार के सामान बदमाशों ने किया पार
x

रायपुर। खमतराई थाना क्षेत्र की एक फैक्ट्री का ताला तोड़कर चोरों ने लोहे की प्लेट के साथ अन्य सामान पर हाथ मारा है। पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खमतराई थाने में सड्डू शिवाजी पार्क कालोनी निवासी रजत अग्रवाल ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

प्रार्थी ने बताया कि गोदवारा ममता सोलर फेबीकेशन के नाम से फैक्ट्री है। एक जुलाई को वह रात आठ बजे ताला बंदकर चले गए थे। दूसरे दिन सुबह छह बजे वहां के कर्मचारी ने फोन कर चोरी की सूचना दी। फैक्ट्री के गेट का ताला टूटा हुआ था। फैक्ट्री में रखा सामान जीआइ एंगल 150 नग, चैनल 10 नग, राड 12 एमएम, 16 एमएम और 20 एमएम नग और नट बोल्ड की आठ बोरी, लोहे का प्लेट 20 फीस को कोई अज्ञात चोर फैक्ट्री से चुरा ले गया था। कुल 90 हजार के सामान की चोरी की गई।

Next Story