
x
छत्तीसगढ़.
रायपुर: राजधानी के गोलबाजार इलाके में दिनदहाड़े 50 हज़ार रुपए की उठाईगिरी हुई है. शिकार होने वाले कारोबारी सुंभाष गंगवानी हैं, जो धमतरी से गोलबाजार, रायपुर खरीदी के लिए आए थे. कारोबारी की शिकायत पर गोलबाजार थाना में अपराध दर्ज किया गया है.
पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में बांसपारा, धमतरी निवासी सुभाष गंगवानी ने बताया कि मंगलवार को धमतरी से बस मे बैठकर रायपुर के पचपेड़ी नाका पहुंचा, जहां से गोलबाजार जाने के लिए आटो में बैठा. उस वक्त उसके पास काले रंग के बैग में 50,000 रुपए था.
गोलबाजार थाने के पास उतरकर बंजारी मंदिर तरफ गया. इस दौरान बैग को देखने पर अंदर रुपए नहीं मिले. प्रार्थी की शिकायत पर गोलबाजार पुलिस ने धारा 303 (2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





