छत्तीसगढ़
रावतपुरा कॉलोनी में चोरी, ज्वेलर्स दुकान की दीवार में छेद करके बनाया निशाना
jantaserishta.com
10 Aug 2026 12:08 PM IST

x
20 लाख से ज्यादा की चोरी.
रायपुर: रायपुर के रावतपुरा कॉलोनी में चोरों ने सराफा दुकान को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान की दीवार में गड्ढा कर अंदर दाखिल हुए और करीब 20 किलो चांदी के जेवर, सोने के आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए। चोरी गए सामान की कीमत 20 लाख रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, चोरों ने रावतपुरा कॉलोनी स्थित श्री गुरु ज्वेलर्स को निशाना बनाया। रात के समय चोरों ने पहले दुकान की दीवार को तोड़ा और उसमें गड्ढा बनाया। इसके बाद इसी रास्ते से दुकान के अंदर प्रवेश किया। चोरों ने दुकान में रखे चांदी के जेवर, सोने के आभूषण और कैश को समेटा और मौके से फरार हो गए।
दुकान संचालक को चोरी की जानकारी दुकान खोलने के बाद हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची टिकरापारा पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस की टीम दुकान और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। फुटेज में चोरों की गतिविधियां और वारदात के दौरान इस्तेमाल किए गए रास्ते की जानकारी मिलने की उम्मीद है। पुलिस आसपास के इलाकों में भी संदिग्धों की तलाश कर रही है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चोरी में एक से ज्यादा लोगों के शामिल होने की आशंका है। पुलिस दुकान में लगे कैमरों के अलावा आसपास के मार्गों पर लगे CCTV की भी जांच कर रही है। चोरी गए सामान की वास्तविक कीमत और मात्रा का भी आकलन किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
Tagsरायपुररावतपुरा कॉलोनीचोरीरायपुर रावतपुरा कॉलोनी चोरीRaipurRawatpura ColonytheftRaipur Rawatpura Colony theft
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





