रायपुर में चोरी, चोरों ने मंदिर को बनाया निशाना, FIR दर्ज

रायपुर। राजधानी के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत मंदिर की दानपेटी से नकदी चोरी का मामला सामने आया है। जानकारी देते हुए सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि पंडरी के दुर्गा माता का मंदिर में कुछ अज्ञात चोरों ने सेंधमारी की और दानपेटी से नकदी 30 हज़ार लेकर फरार हो गए। मंदिर के पुजारी ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया जिस वजह से अज्ञात चोरो के खिलाफ आईपीसी की धारा 380, 457 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। आगे बताया कि मंदिर का ताला तोड़कर चोरों ने चोरी की है जिस पर पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए है। जिसमें 2 युवक दिख रहे है। पुलिस जल्द ही इन आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





