छत्तीसगढ़

रेलकर्मी के घर चोरी: चांदी की पायल, सोने का झूमका, मंगलसूत्र का लॉकेट, सिलाई मशीन और रेंजर साइकिल ले उड़े चोर

Nil dhankar
22 May 2022 12:15 PM IST
रेलकर्मी के घर चोरी:  चांदी की पायल, सोने का झूमका, मंगलसूत्र का लॉकेट, सिलाई मशीन और रेंजर साइकिल ले उड़े चोर
x

बिलासपुर। देवरीखुर्द के विजयनगर के रहने वाले दीपक कुमार कश्यप रेलवे कमर्शियल क्लर्क के पद पर पदस्थ हैं। उनका परिवार 13 मई को रिश्तेदार के शादी में शामिल होने के लिए सीपत क्षेत्र के ग्राम करमा गया था। दीपक अपने ड्यूटी करने गेवरा कोरबा चले गए। 20 मई शाम छह बजे वे ड्यूटी करने के बाद वापस अपने घर आए।

बाउंड्रीवाल के गेट पर ताला खोलकर अंदर गए तो मकान का दरवाजा का ताला टूटा हुआ था। आलमारी से चांदी की पायल, सोने का झूमका, मंगलसूत्र का लाकेट, सिलाई मशीन, रेंजर साइकिल चोरी हो गई थी। पीड़ित ने आसपास खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद उन्होंने तोरवा पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीम जांच करने मौके पर पहुंची। कमरे की तलाशी ली, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित के अनुसार चोरी गए सामान की कीमत करीब 40 हजार रुपये है। पुलिस मामले की विवेचना में जुटी है।

Next Story