छत्तीसगढ़

थाने में चोरी, बिजली गुल होने पर हुआ खुलासा

Nil dhankar
16 May 2024 7:27 AM IST
थाने में चोरी, बिजली गुल होने पर हुआ खुलासा
x
पढ़े पूरी खबर

जांजगीर। रेलनगरी बंडामुंडा में चोर गिरोह बेखौफ हो गए हैं। इस बार चोर गिरोह ने बंडामुंडा जीआरपी थाने को निशाना बनाया है। मंगलवार देर रात में कुछ चोरों ने बंडामुंडा जीआरपी थाने में बिजली सप्लाई का 150 मीटर तार चोरी कर लिया। तार चोरी के दौरान थाने में बिजली तो कट गई लेकिन इनवर्टर के कारण पुलिस को पता नहीं चल पाया कि तार चोरी हो रहा है।

सुबह जब काफी देर तक बिजली नहीं लौटी तो पुलिस ने बिजली विभाग को सूचित किया। इसके बाद बिजली विभाग के कर्मियों ने थाने पहुंच कर देखा तो बिजली के खंबे से करीब 150 मीटर तार चोरी हो गया था। इसके बाद विभागीय कर्मियों ने नए तार की व्यवस्था कर थाने में बिजली सप्लाई दी। लेकिन थाने में हुए इस चोरी के घटना से कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

Next Story