छत्तीसगढ़

पंडरी में उठाईगिरी, कार से 15 लाख नकदी पार

Nil dhankar
21 July 2022 4:10 PM IST
पंडरी में उठाईगिरी, कार से 15 लाख नकदी पार
x

रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडरी कपड़ा मार्केट में एक कारोबारी गुरुवार को उठाईगिरी का शिकार होते-होते बाल-बाल बच गया। जानकारी मिली है कि, एक कारोबारी संजय मोटवानी अपनी कार में 15 लाख रुपए नकदी छोड़कर दुकान के अंदर गया था। जब वह अपनी कार के पास वापस आया तो नकदी रकम कार में नहीं मिली।

इस पर व्यापारी ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही आस-पास के कारोबारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस के आला अधिकारी और उनकी टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जब आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो फुटेज में दो युवक कार के अंदर जाते हुए नजर आए। लेकिन थोड़ी देर बाद रकम कार की डिक्की में ही मिल गई। रकम मिलने से कारोबारी को राहत मिली। यह मामला देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है।

Next Story