छत्तीसगढ़

धान खरीदी केंद्र में चोरी, कलेक्टर के निर्देश पर FIR दर्ज

Nil dhankar
12 Jan 2023 7:08 AM IST
धान खरीदी केंद्र में चोरी, कलेक्टर के निर्देश पर FIR दर्ज
x
छग

मुंगेली। कलेक्टर राहुल देव ने जिले के मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम पौनी धान खरीदी केन्द्र में धान चोरी के मामला को गंभीरता से लिया है। उन्होंने संबंधित धान खरीदी प्रभारी के माध्यम से धान की चोरी करने वाले अज्ञात व्यक्तियों के विरूद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर के निर्देश के परिपालन में धान खरीदी केन्द्र प्रभारी ने धान चोरी करने वाले अज्ञात व्यक्तियों के विरूद्ध फास्टरपुर थाना में एफआईआर दर्ज करा दिया है। धान चोरी करने वाले अज्ञात व्यक्तियों के विरूद्ध प्रथम दृष्टया में धारा 379 भादवि का अपराध घटित होना पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। जानकारी मिलने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

धान खरीदी केन्द्र प्रभारी ने बताया कि ग्राम पौनी धान खरीदी केन्द्र में 02 जनवरी को 02 बोरा धान लगभग 03 हजार रूपए और 03 जनवरी 04 बोरा धान लगभग 06 हजार रूपए किसी अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि धान खरीदी केन्द्र में धान छल्ली के ऊपर से धान इधर-उधर बिखरे और गिरे होने पर सीसीटीवी कैमरा की जांच की गई। जिसमें 02 जनवरी को 03 व्यक्तियों व 03 जनवरी को 01 व्यक्ति द्वारा धान के बोरा को कंधा में उठाकर ले जाना पाया गया है।

Next Story