छत्तीसगढ़

दीवार छेदकर शराब दुकान में किया चोरी, नकदी 3 लाख 60 हजार पार

Nil dhankar
22 Aug 2023 10:29 AM IST
दीवार छेदकर शराब दुकान में किया चोरी, नकदी 3 लाख 60 हजार पार
x
छग

बिलासपुर। बिलासपुर में शराब दुकान में सेंधमारी कर बदमाशों ने तीन लाख 60 हजार रुपए पार कर दिया। सुरक्षा में तैनात गार्ड को भी इसकी भनक तक नहीं लगी। जिस समय चोर पीछे से दीवार में सुरंग बनाकर घुसे, उस समय गार्ड बाहर गहरी नींद में था। दूसरे दिन जब कर्मचारी दुकान पहुंचे, तब चोरी का पता चला। मामले में केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।

आबकारी विभाग की ओर से मंगला में देसी शराब दुकान का संचालन किया जा रहा है, जहां सुपरवाइजर और सेल्समैन शराब बेचते हैं। यहां मोहरा निवासी ताराचंद साहू (37) सुपरवाइजर है। उसने सोमवार को पुलिस को बताया कि वह उसलापुर के साईं नगर में किराए के मकान में रहता है। रविवार की रात करीब 10.15 बजे वह शराब दुकान बंद करके अपने घर चला गया था। इस दौरान दुकान में गार्ड प्रदीप केंवट और दीपक जांगड़े सुरक्षा के लिए तैनात थे।

उसने पुलिस को बताया कि सोमवार को जब वह दुकान पहुंचा और ताला खोल कर अंदर गया, तब पता चला कि पीछे की दीवार में बड़ा छेद बना हुआ था। काउंटर में रखे बिक्री रकम 3 लाख 60 हजार रुपए गायब मिले। उसने गार्ड से पूछताछ की, तब उसने कोई जानकारी होने से इनकार कर दिया। पुलिस ने उसकी शिकायत पर दुकान की जांच की, जिसके बाद चोरी का केस दर्ज कर गार्ड से पूछताछ कर जांच शुरू कर दी है।


Next Story