कोटा टीचर कॉलोनी में चोरी, 7 लाख नगदी और 4 लाख के जेवरात पार

रायपुर। रायपुर में 3 मिनट में एक चोर ने घर में घुसकर 7 लाख कैश और गोल्ड ज्वेलरी चुराया हैं। चोर इतना शातिर था कि उसने अकेले ही इस वारदात को अंजाम दिया है। उसने घर और कमरे के लॉक को तोड़कर लॉकर से माल गायब कर दिया। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। वारदात के वक्त परिवार विशाखापट्टनम घूमने गया था। यह पूरा मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक, मोहम्मद सरताज ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। जिसमें बताया कि वह टीचर्स कॉलोनी कोटा रायपुर में रहता है। वह स्पीच थैरेपिस्ट का काम करता है। जिसके लिए अक्सर जबलपुर भिलाई कांकेर जैसे शहरों में जाते रहता है। सरताज ने अपने कमाए हुए करीब 7 लाख रुपए कैश को घर के लॉकर में रखा था। इसके अलावा लॉकर में एक 2 तोले की चेन भी थी। लॉकर की चाबी उसने आलमारी में कपड़ों के बीच रखी थी।
सरताज ने शिकायत में बताया कि उसके घर में एक काम वाली बाई है। जो उसकी अनुपस्थिति में घर के बाहर गमला और पोर्च की सफाई करती हैं। 31 अगस्त को सुबह 8:00 बजे जब घर की बाइक काम पर आई तो उसने देखा कि घर के में गेट का ताला टूटा हुआ है। उसने फौरन पड़ोसियों को सूचना दी। इसके बाद चोरी का पता चला। चोर ने बड़ी चालाकी से वारदात को अंजाम दिया था। इस घटना के सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि चोर रात 3 बजकर 4 मिनट में घर के भीतर दरवाजा फांदकर एंट्री किया। फिर 3 मिनट बाद ही घर से बैग लेकर बाहर निकल गया। उसने घर के में गेट और एक कमरे पर लगे दो ताले तोड़े हैं। वह बाइक से वारदात करने पहुंचा था।





