छत्तीसगढ़

सरकारी स्कूल में चोरी, बर्तन ले गए चोर

Nilmani Pal
13 May 2022 12:42 PM IST
सरकारी स्कूल में चोरी, बर्तन ले गए चोर
x

बिलासपुर। कोटा क्षेत्र के शासकीय पूर्व माध्यमिक स्कूल पहंदा में चोरी हो गई। चोर ने कमरे का ताला तोड़कर माध्या- भोजन बनाने का सामान पार कर दिया। जांच करने पर कुकर, कड़ाही समेत अन्य बर्तन गायब मिले। प्रधान पाठक ने इसकी शिकायत पुलिस में शिकायत की है। पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम मिट्ठू नवागांव के रहने वाले बृजपाल सिंह पैकरा शासकीय पूर्व माध्यमिक स्कूल के प्रधान पाठक हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि बीते बुधवार को सुबह आठ बजे स्टाफ स्कूल पहुंचे। गेट का ताला खोलर अंदर प्रवेश किया। स्कूल के मुख्य दरवाजे समेत अलग-अलग कक्ष के ताले टूटे हुए मिले। स्टाफ ने इसकी जानकारी फोन से दी।

कुछ समय बाद प्रधान पाठक भी स्कूल पहुंचे। सभी कमरे की तलाशी लेने पर 14 पंखे, एक स्पीकर, आडियो वीडियो बाक्स, माध्यान्ह भोजन कक्ष से तीन कड़ाही, दो कुकर, दो गंजा समेत अन्य सामार गायब था। इसके बाद प्रधान पाठक ने पुलिस को सूचना दी। कोटा पुलिस की टीम जांच करने स्कूल पहुंची। सभी कमरों की तलाशी ली, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस खाली हाथ वापस लौट गई। प्रधान पाठक की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है।

Next Story