छत्तीसगढ़

शासकीय पूर्व माध्यमिक स्कूल में चोरी, 28 क्विंटल चावल पार, जुर्म दर्ज

Shantanu Roy
13 Sep 2021 11:41 AM GMT
शासकीय पूर्व माध्यमिक स्कूल में चोरी, 28 क्विंटल चावल पार, जुर्म दर्ज
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिलासपुर। तिफरा के शासकीय पूर्व माध्यमिक स्कूल से चोरों ने मध्यान्ह भोजन का 28 क्विंटल चावल पार कर दिया। मध्यान्ह भोजन का संचालन करने वाली समिति की सचिव ने इसकी शिकायत सिरगिट्टी थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। तिफरा में रहने वाली भाव्या साहू महालक्ष्मी स्व सहायता समूह की सचिव हैं।

उन्होंने बताया कि तिफरा के शासकीय पूर्व माध्यमिक स्कूल में उनकी समिति मध्यान्ह भोजन का संचालन करती है। समिति की ओर से प्रति माह स्कूल के लिए चावल का उठाव किया जाता है। चावल को समिति के सदस्य स्कूल के ही एक कक्ष में रखवा देते हैं। इसके आय-व्यय का हिसाब स्कूल के प्रधान पाठक रखते हैं। समिति की ओर से अगस्त माह का चावल स्कूल में वितरण के लिए रखा गया था। इसको मिलाकर स्कूल में 118 क्विंटल चावल का वितरण बच्चों को किया जाना था।
नौ सितंबर को समिति के सदस्य स्टाक रूम में ताला लगाकर अपने घर चले गए। 10 सितंबर को तीज पर्व पर स्कूल में छुट्टी थी। 11 सितंबर को स्कूल स्टाफ स्कूल में पहुंचा। इस दौरान स्टाक रूम का ताला टूटा हुआ था। स्कूल के सफाई कर्मी ने इसकी जानकारी महिला समिति के सदस्यों को दी।
इस पर महिला समिति के सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। स्टाफ और समिति के सदस्यों की मौजूदगी में चावल के स्टाक का मिलान किया गया। इसमें 24 क्विंटल चावल कम मिला। समिति की सचिव भाव्या ने कोषाध्यक्ष उषा साहू के साथ इसकी शिकायत सिरगिट्टी थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
Next Story