छत्तीसगढ़

दुर्गा पंडाल में चोरी, महिला के गले से सोने का हार गायब

Nilmani Pal
15 Oct 2021 4:48 PM IST
दुर्गा पंडाल में चोरी, महिला के गले से सोने का हार गायब
x

demo pic 

छत्तीसगढ़

बिलासपुर। नवरात्र के दौरान दुर्गा दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। वहीं, भक्तों की भीड़ के बीच असामाजिक तत्व भी सक्रिय हैं। गुस्र्वार की रात मध्यनगरी चौक के पास चोरों ने महिला के गले से डेढ़ तोला सोने का हार पार कर दिया। वहीं, बुधवार की रात भी गोल बाजार के पास चोरों ने एक महिला को निशाना बनाया। दोनों घटनाओं की शिकायत थाने में की गई है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है।

तारबाहर कंस्ट्रक्शन कॉलोनी में रहने वालीं एम पार्वती गृहणी हैं। गुस्र्वार की रात वे अपने परिवार के साथ दुर्गा दर्शन के लिए निकली थी। रात नौ बजे से मध्यनगरी चौक के पास पहुंची थीं। दुर्गा दर्शन के लिए वे कार से उतरकर पंडाल के पास पहुंची। इसी बीच चोरों ने भीड़ का फायदा उठाते हुए उनके गले से डेढ़ तोले सोने का हार पार कर दिया। पीड़ित महिला ने इसकी जानकारी स्वजन को दी।


Next Story