छत्तीसगढ़

कांग्रेस भवन में चोरी, सामान के साथ पकड़े गए चोर

Nil dhankar
9 April 2023 11:52 AM IST
कांग्रेस भवन में चोरी, सामान के साथ पकड़े गए चोर
x
छग

बलौदाबाजार-भाटापारा। जिले के कांग्रेस भवन में 11 खिड़कियों पर हाथ साफ कर देने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में से एक नाबालिग है। सूनेपन का फायदा उठाकर यहां से आरोपी खिड़कियों को उखाड़कर ले गए थे, जबकि शहर के बीचोंबीच कांग्रेस भवन है। इससे पता चलता है कि चोरों के हौसले कितने बुलंद हैं। मामला भाटापारा थाना क्षेत्र का है।

दरअसल हमेशा सूने रहने वाले कांगेस भवन भाटापारा में चोरों ने धावा बोलकर 11 नग खिड़की और खिड़की पर लगी ग्रिल उखाड़कर ले गए थे। थाने से कुछ ही दूरी पर स्थित कांग्रेस भवन में हुई इस घटना से बलौदा बाजार जिले और भाटापारा शहर की पुलिसिंग पर सवाल खड़े हो गए थे। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी थी और सरगर्मी से आरोपियों की तलाश कर रही थी। अब पुलिस ने एक नाबालिग समेत 2 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों के पास से लोहे की जालियां, घटना में इस्तेमाल लोहे का चापर जब्त किया गया है।

Next Story