छत्तीसगढ़
कलेक्ट्रेट कॉलोनी में चोरी, चोरो ने एक साथ 5 घरों के ताले तोड़े, पुलिस मामले की जांच में जुटी
jantaserishta.com
10 Aug 2021 6:41 PM GMT

x
बड़ी खबर
कवर्धा। चोरों ने एक साथ 5 घरों के ताले तोड़े। इसमें से एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक की चोरी कर फरार हो गए। थाना से मिली जानकारी अनुसार कलेक्ट्रेट कॉलोनी में 9 अगस्त की मध्य रात्रि ने चोरों ने धावा बोला। कलक्ट्रेट कॉलोनी के G-13 क्वाटर से ताला तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी को काटकर 1 लाख 57 हजार रुपये नगद सहित 11 लाख 28 हजार की ज्वेलरी चोरी कर फरार हो गए। सुबह चोरी की जानकारी होने पर सिटी थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी है।

jantaserishta.com
Next Story