छत्तीसगढ़

सिविल लाइन के महावीर अपार्टमेंट में दिनदहाड़े चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Shantanu Roy
30 Sep 2021 2:27 PM GMT
सिविल लाइन के महावीर अपार्टमेंट में दिनदहाड़े चोरी, जांच में जुटी पुलिस
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिलासपुर। सिविल लाइन क्षेत्र के गंगा नगर स्थित महावीर अपार्टमेंट में दिनदहाड़ेघुसे चोरों ने फ्लेट का ताला तोड़कर मोबाइल रिपेयरिंग करने वाले युवक का लैपटाप पार कर दिया। पीड़ित ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जांजगीर जिले के मेहंदा निवासी साहिल प्रधान मंगला के महावीर अर्पाटमेंट में किराए पर रहते हैं। वे राजीव प्लाजा में मोबाइल रिपेयरिंग का काम करते हैं। उनके साथ फ्लेट में नवनीत बुनकर, श्रीजन पांडेय और अभिनव डिक्सेना भी रहते हैं।

सुबह 11 बजे वे अपने काम पर चले गए। शाम चार बजे उनके रूम पार्टनर फ्लेट में ताला लगाकर घूमने निकल गए। एक घंटे बाद अभिनव वापस लौटा। इस दौरान फ्लेट का ताला टूटा हुआ था। ताला तोड़कर घुसे चोरों ने लैपटाप और चार्जर पार कर दिया। अभिनव ने फोन कर इसकी जानकारी साहिल को दी। इस पर साहिल मौके पर पहुंचा। इसके बाद उसने देर रात घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
अपार्टमेंट के लोगों को नहीं लगी भनक
मामले की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने अपार्टमेंट के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली है। इस दौरान अपार्टमेंट के लोगों ने किसी संदेही को नहीं देखने की बात कही है। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी संदेहियों के संबंध में पूछताछ की है। पुलिस की टीम ने आसपास के सीसीटीवी का फुटेज लिया है। इससे संदेहियों की जानकारी जुटाई जा रही है।
Next Story