छत्तीसगढ़

सीएसईबी कॉलोनी के सूने घर में चोरी, केस

Nilmani Pal
20 July 2025 10:50 AM IST
सीएसईबी कॉलोनी के सूने घर में चोरी, केस
x
छग

कोरबा। शहर के एसईसीएल कॉलोनी के एक सूने मकान में चोरी की घटना हुुई। इसी तरह आरपी नगर फेस-2 के एक मकान को भी चोरों ने निशाना बनाया। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सूने मकानों में चोरी की घटना लगातार हो रही है। खासकर सीएसईबी कॉलोनी के मकानों को चोर निशाना बना रहे हैं।

बुधवार-गुरुवार मध्य रात चोरों ने कॉलोनी के आवास क्रमांक एनई-108 को सूना पाकर वहां चोरी की। जहां निवासरत सुशांत कटकवार मकान में ताला लगाकर निजी कार्य से बाहर गए थे। गुरुवार की सुबह कॉलोनी के लोगों ने उनके मकान का दरवाजा खुला देखा तो उन्हें संदेह हुआ। कटकवार को फोन लगाने पर उन्होंने बाहर होना बताया। उनके कहने पर पड़ोसी जब मकान के अंदर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए।

अंदर मकान का पूरा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। चोरों ने मकान में लगे टीवी समेत अन्य सामान चोरी कर लिया था। बाहर से लौटकर कटकवार ने घटना की सूचना पर सिविल लाइन पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मामले में जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। इसी तरह आरपीनगर फेस-2 में एक सूने मकान को तोड़कर वहां भी चोरी की गई।

Next Story
null