सूने मकान में चोरी, वारदात को अंजाम देने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। सूने मकान में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार किए गए है। जोस्टिन लकड़ा ने मुजगहन में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अविवा प्राइड कॉलोनी, कांदुल रोड, बोरियाखुर्द में निवास करता है। दिनांक 24.12.2025 को वह अपने घर में ताला लगाकर परिवार सहित अपने गृह ग्राम धरमजयगढ़ गया हुआ था। दिनांक 28.12.2025 को प्रार्थी जब अपने घर वापस लौटा, तो देखा कि ग्राउंड फ्लोर के कमरे का दरवाजा खुला हुआ था तथा खिड़की में लगे ग्रिल के 2-3 सरिए उखड़े हुए थे। इसके पश्चात उसने सभी कमरों की जांच की, जिसमें ऊपर स्थित बेडरूम का दरवाजा बंद (लॉक) मिला। दरवाजा खोलकर देखने पर पाया कि वहां भी खिड़की के ग्रिल के सरिए उखड़े हुए थे तथा कमरे में रखी आलमारी का दरवाजा टूटा हुआ था। आलमारी के लॉकर में रखी नगदी रकम एवं सोने-चांदी के जेवरात नहीं थे। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के सूने मकान के पीछे की ओर से खिड़की के ग्रिल को काटकर अंदर प्रवेश किया और आलमारी में रखे नगदी एवं आभूषणों की चोरी कर ले गया था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना मुजगहन में अपराध क्रमांक 281/2025 धारा 331(4), 305 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया था।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पूर्व से ही एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट तथा थाना मुजगहन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। टीम द्वारा प्रार्थी एवं आसपास के व्यक्तियों से विस्तृत पूछताछ की गई तथा क्षेत्र में स्थापित सी.सी.टी.वी. कैमरों के फुटेज का गहन अवलोकन किया गया। इसके अतिरिक्त, प्रकरण में मुखबिर भी लगाये गए। तकनीकी विश्लेषण एवं अन्य माध्यमों के आधार पर अज्ञात आरोपियों की लगातार पतासाजी कर उन्हें चिन्हांकित करने के प्रयास किए जाते रहे। इसी क्रम में, आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी टीम को उनके संबंध में महत्वपूर्ण एवं ठोस जानकारी प्राप्त हुई,
जिस पर घटना में संलिप्त आरोपी पंडरी मोवा निवासी लक्ष्मी नारायण गोस्वामी उर्फ मोंटी एवं अंकित वर्मा को पकड़ा गया। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से *चोरी की 03 नग सोने की अंगूठी, 01 नग सोने का लॉकेट, 01 जोड़ी ईयरिंग एवं 01 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 2,00,000/- रूपये* जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। दोनों आरोपी पूर्व में भी चोरी के प्रकरण में थाना विधानसभा से जेल निरूद्ध रह चुके है।
गिरफ्तार आरोपी
लक्ष्मी नारायण गोस्वामी उर्फ मोंटी पिता स्व. लक्की पुरी गोस्वामी उम्र 18 साल निवासी दलदल सिवनी दया नगर चर्च के पीछे थाना पंडरी रायपुर।*
अंकित वर्मा पिता गिलहरण वर्मा उम्र 18 साल निवासी प्रेमनगर मोवा थाना पंडरी रायपुर।*





