छत्तीसगढ़

चलती ट्रेन में चोरी, रायपुर के रहने वाले यात्री ने की जीआरपी थाने में शिकायत

Nil dhankar
11 Jun 2022 3:06 PM IST
चलती ट्रेन में चोरी, रायपुर के रहने वाले यात्री ने की जीआरपी थाने में शिकायत
x

बिलासपुर। हावड़ा-मुंबई गीतांजलि एक्सप्रेस ट्रेन से रायपुर निवासी एक यात्री का बैग समेत सोने की चेन व अन्य सामान चोरी हो गए। यात्री ने इस घटन की रिपोर्ट रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंचकर जीआरपी थाने दर्ज कराई है। चूंकि यात्री घटना का समय बता रहे हैं, उस समय ट्रेन बिलासपुर के आसपास थी। इसलिए वहां शून्य में अपराध दर्ज किया गया था। शनिवार को रायपुर जीआरपी से केस डायरी बिलासपुर जीआरपी थाने को भेजी गई है। इस पर असल अपराध दर्ज किया गया है।

घटना इस महीने के दो तारीख की है। रायपुर निवासी जयप्रकाश डेविड कुछ काम से खड़गपुर गए थे वहां से दो जून को वापस रायपुर लौट रहे थे। उनका रिजर्वेशन एस-4 कोच में था। सफर के दौरान उन्होंने एक बैग रखा था। जिसके सोने की चेन, इस्तेमाली कपड़े और कुछ जरूरी सामान थे। घटना के समय यात्री गहरी नींद में थी। इसका फायदा चोरों ने उठाया और बैग पार कर गायब हो गए। जब यात्री की नींद खुली तो बैग नहीं था।


Next Story