छत्तीसगढ़

सूने मकान में चोरी, पूरा संदूक ही ले उड़े चोर

Nilmani Pal
12 July 2022 5:22 AM GMT
सूने मकान में चोरी, पूरा संदूक ही ले उड़े चोर
x
छग

बिलासपुर। रतनपुर के भेलवापारा में चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और पांच हजार स्र्पये नकद पार कर दिया। सुबह जब मकान मालिक लौटे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने इसकी शिकायत रतनपुर थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है। रतनपुर के भेलवापारा में रहने वाले रंजीत कुमार कौशिक रोजी-मजदूरी करते हैं।

परिवार के साथ अपने ससुराल ग्राम सिंघरी चले गए। इस दौरान उनके मकान का ताला टूटा हुआ था। अंदर कमरे में सामान बिखरा हुआ था। कमरे में रखा संदूक गायब था। संदूक में एक जोड़ी चांदी का लच्छा, चांदी की बिछिया, अंगुठी, माला पुराना, सोने के आठ लाकेट और पांच हजार रूपए नकद थे। उन्होंने घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दी। इसके बाद मामले की शिकायत रतनपुर थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Next Story