छत्तीसगढ़

बंद पड़े ढाबे में चोरी, संचालक ने की थाने में शिकायत

Nilmani Pal
4 July 2022 12:23 PM GMT
बंद पड़े ढाबे में चोरी, संचालक ने की थाने में शिकायत
x

बिलासपुर। एक महीने से बंद ढाबे का ताला तोड़कर चोरों ने फ्रीज और बर्तन समेत अन्य सामान पार कर दिया। ढाबा संचालक ने इसकी शिकायत रतनपुर थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है। रतनपुर क्षेत्र के खैरखुंडी में रहने वाले द्वारिका प्रसाद भारद्वाज आटो चालक हैं। पहले वे खैरखुंडी बाइपास में लाइन ढाबा का संचालन करते थे।

एक महीने से उन्होंने ढाबा बंद कर दिया है। ढाबे का सामन एक कमरे में रखकर उसमें ताला लगा दिया था। रविवार को उनके भाई संतोष और मदन ने फोन कर बताया कि ढाबे के सामान वाले कमरे का ताला टूटा है। अंदर रखा सामान भी कम दिख रहा है। इस पर द्वारिका अपने घर पहुंचे। उन्होंने ढाबे में जाकर देखा तो कमरे से दो फ्रीज, एक डीप फ्रीजर, छह सिंलिंग फैन, तीन सिंक टैंक, बर्तन, दो मिक्सी, दो छोटा आलमारी, चार तखत, तीन डाइनिंग टेबल गायब था। उन्होंने सोमवार को इसकी शिकायत रतनपुर थाने में की। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ की है। मामले में पुलिस ने कुछ संदेहियों की भी जानकारी ली है। फिलहाल पुलिस को चोरों का सुराग नहीं मिला है।

Next Story