छत्तीसगढ़
पुजारी के कमरे में चोरी, कैश और मोबाइल चोरों ने किया पार
Nil dhankar
27 April 2022 9:57 AM IST

x
छग
बिलासपुर। रतनपुर स्थित गिरजाबंद हनुमान मंदिर के पुजारी के कमरे से चोरों ने नकद आठ हजार 500 स्र्पये और मोबाइल पार कर दिया। पुजारी जब नहाकर लौटे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। रतनपुर स्थित गिरजाबंद हनुमान मंदिर में पं. ताराचंद दुबे पुजारी हैं। मंगलवार की सुबह पांच बजे वे नहाने के लिए गए थे। इस दौरान उन्होंने अपने कमरे के दरवाजे में बाहर से कुंडी लगा दी थी। नहाकर लौटे तो उनके कमरे का दरवाजा खुला था।
कमरे में रखा उनका मोबाइल और एक बैग गायब था। बैग में उन्होंने आठ हजार 500 स्र्पये रखे थे। आसपास तलाश करने पर उनका बैग बंधवा तालाब के पास मिल गया। बैग में रखे स्र्पये गायब थे। पुजारी ने इसकी शिकायत रतनपुर थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है।
Next Story





