छत्तीसगढ़

दीवार तोड़कर चोरी: दर्जनों बकरा-बकरी ले गए चोर

Nilmani Pal
10 July 2022 12:17 PM GMT
दीवार तोड़कर चोरी: दर्जनों बकरा-बकरी ले गए चोर
x
सांकेतिक तस्वीर 
जांच जारी

बिलासपुर। ग्रामीण अपने परिवार के साथ सो रहे थे। दरमियानी रात अज्ञात चोर ने कोठा का ताला तोड़कर 15 बकरा-बकरी चोरी कर भाग गया। रविवार की सुबह ग्रामीण सोकर उठे। तब कोठा की दीवार टूटी हुई थी। और सभी बकरा-बकरी चोरी हो गई थी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस मामले की विवेचना में जुटी है।

ग्राम पंचायत खैरा के रहने वाले शत्रुहन कुमार श्रीवास रोजी मजदूरी का काम करते हैं। इसके अलावा बकरी पालन भी करते हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि सात जून की रात नौ बकरा और छह बकरी कोठा में रखे थे। रात आठ बजे अपने परिवार समेत खाना खाकर सो गए। रात 12 बजे अचानक शत्रुलहन की नींद खुल गई। उन्होंने टहलने के लिए कमरे से बाहर निकले। तब कोठा में सभी बकरा-बकरी सुरक्षित थे। कुछ समय बाद वे अपने कमरे में जाकर फिर सो गए। सुबह चार बजे शत्रुहलन सोकर उठा और बकरी को चारा पानी देने के लिए कोठा के पास गए। तब दीवार टूटी हुई थी। 15 नग बकरा-बकरी चोरी हो गई थी। आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन किसी बकरा-बकरी के बारे में जानकारी नहीं दी। इसके बाद उन्होंने रतनपुर पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीम जांच करने मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने कोठा और आसपास तलाशी ली, लेकिन चोर का कोई सूराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस खाली हाथ लौट गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। बकरा-बकरी की कीमत 90 हजार स्र्पये बताई जा रही है। पीड़ित किसान का कहना है कि जिस व्यक्ति उसके बारे में जानता है। वैसे लोगों ने ही बकरा-बकरी चोरी की होगी। हालंकी उन्होंने किसी के उपर संदेह व्यक्त नहीं किया है। फिलहाल पुलिस अपने मुखबिरों को खोजबीन करने के लिए लगा दिया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपित गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Next Story