छत्तीसगढ़

दीवार तोड़कर चोरी: नकदी समेत सीसीटीवी का सेटअप बॉक्स चोरों ने किया पार

Nil dhankar
22 May 2022 1:24 PM IST
दीवार तोड़कर चोरी: नकदी समेत सीसीटीवी का सेटअप बॉक्स चोरों ने किया पार
x

बिलासपुर। दुकान में चोरों ने धावा बोल दिया। दीवार तोड़कर नकदी समेत सीसीटीवी के सेटअप बाक्स पार कर दिया गया है। दुकान संचालक ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। रतनपुर पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

ग्राम सेमरा चपोरा के रहने वाले ग्राम पंचायत खैरा के मेनरोड किनारे दीपक ट्रेडर्स दुकान संचालक हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि 20 मई की रात आठ बजे रोज की तरह दुकान को बंद करके अपने घर ग्राम सेंमरा चले गए थे। स्वजनों के साथ खाना-पीना खाकर सो गए। 21 मई की सुबह छह बजे उठकर ग्राम खैरा के तरफ टहलने के लिए निकले थे।

पैदल चलते हुए अपने दुकान के पास पहुंच गए। दुकान के गेट के बगल की दीवार टूटी हुई थी। इससे चोरी होने का संदेह हुआ। इसके बाद उन्होंने मुख्य दरवाजे का ताला खोलकर अंदर जाकर देखा। तब सामान बिखरा हुआ मिला। गल्ले से नगदी छह हजार स्र्पये चोरी हो गई थी। चोरों ने सीसीटीवी कैमरे के सेटअप बाक्स भी उखाड़कर ले गया था। आसपास पूछताछ करने के बाद पीड़ित दुकान संचालक ने पुलिस को सूचना दी।

Next Story