छत्तीसगढ़

घर का ताला तोड़कर की चोरी, चंद घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
16 March 2026 9:26 PM IST
घर का ताला तोड़कर की चोरी, चंद घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार
x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला इलाके में घर का ताला तोड़कर मोबाइल और नगदी चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने घटना के चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन और नगदी भी बरामद कर ली है। मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार उरला निवासी Dinesh Sharma ने Urla Police Station में शिकायत दर्ज कराई थी कि 15 मार्च से 16 मार्च 2026 की रात वह अपने घर में ताला लगाकर सो गया था। देर रात जब वह अपने बेटे को देखने के लिए उठा तो देखा कि घर के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ है और कमरे में रखा मोबाइल फोन तथा नगदी रकम गायब है।

प्रार्थी ने आशंका जताई कि अज्ञात चोर घर का ताला तोड़कर अंदर घुसा और मोबाइल व नकदी चोरी कर फरार हो गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 95/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4), 305(ए) और 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) Mayank Gurjar ने अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त Akash Markam तथा सहायक पुलिस आयुक्त उरला Purnima Lama
को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद थाना प्रभारी उरला के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की।

साथ ही इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले गए। इसके अलावा मुखबिरों को सक्रिय कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उरला निवासी
Aman Tamrakar
को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने चोरी की घटना को अपने साथी Shravan Vishwakarma उर्फ चोटाई के साथ मिलकर अंजाम देना स्वीकार कर लिया।

इसके बाद पुलिस ने श्रवण विश्वकर्मा उर्फ चोटाई को भी पकड़ लिया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया गया एक मोबाइल फोन और नगदी रकम बरामद कर ली गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है। उसकी पहचान कर ली गई है और उसे पकड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही लोगों से भी अपील की गई है कि वे अपने घरों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
Tagsरायपुरउरला थानाघर में चोरीताला तोड़कर चोरीमोबाइल नगदी चोरीदो आरोपी गिरफ्तारअमन ताम्रकारश्रवण विश्वकर्मा उर्फ चोटाईदिनेश शर्मा शिकायतपुलिस कार्रवाईरायपुर पुलिसBNS धारा 331BNS धारा 305ABNS धारा 3(5)चोरी का मामलासीसीटीवी जांचमुखबिर सूचनापुलिस टीम जांचमयंक गुर्जरआकाश मरकामपूर्णिमा लामाउरला पुलिस ऑपरेशनचंद घंटों में गिरफ्तारीमोबाइल बरामदनगदी बरामदआरोपी पूछताछअपराध क्रमांक 95/26बीरगांव आरोपीफरार आरोपी तलाशपुलिस जांच जारीछत्तीसगढ़ समाचाररायपुर क्राइमचोरी वारदातपुलिस सख्तीकानून कार्रवाईस्थानीय अपराधशहर सुरक्षापुलिस गिरफ्तारीRaipurUrla police stationtheft in housetheft by breaking the lockmobile and cash stolentwo accused arrestedAman TamrakarShravan Vishwakarma alias ChotaiDinesh Sharma complaintpolice actionRaipur policeBNS section 331BNS section 305ABNS section 3(5)theft caseCCTV investigationinformer informationpolice team investigationMayank GurjarAkash MarkamPurnima LamaUrla police operationarrest within a few hoursmobile recoveredcash recoveredaccused interrogatedcrime number 95/26Birgaon accusedabsconding accused searchedpolice investigation continuesChhattisgarh newsRaipur crimetheft incidentpolice strictnesslaw actionlocal crimecity securitypolice arrestछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story