छत्तीसगढ़
देवेन्द्र नगर में दुकान का ताला तोड़कर चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार
Shantanu Roy
4 Aug 2025 12:13 AM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के देवेन्द्र नगर थाना क्षेत्र स्थित पुराना बस स्टैंड पगारिया कॉम्प्लेक्स में एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से सैमसंग कंपनी का मोबाइल फोन और बुश कंपनी का टीवी बरामद किया गया है, जबकि अन्य सामान को बेचने और नकद राशि खर्च करने की जानकारी पुलिस को मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी हमराज भारती ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह दिनांक 30 जुलाई 2025 की रात करीब 8:30 बजे अपनी दुकान (शॉप नंबर 127, पगारिया कॉम्प्लेक्स, पुराना बस स्टैंड) को बंद कर घर चला गया था। अगले दिन सुबह करीब 9:30 बजे जब वह दुकान खोलने आया तो देखा कि दुकान का शटर टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो आलमारी और दराज का ताला भी टूटा था, और सारा सामान बिखरा पड़ा था। जांच पर पता चला कि दुकान से एक डेल कंपनी का लैपटॉप, सीपीयू, सीसीटीवी का डीवीआर, सैमसंग कंपनी का मोबाइल फोन (सिम नंबर 9522440247 सहित), एक स्मार्ट कीपैड मोबाइल और नगद राशि ₹12,800 चोरी हो गई थी।
पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल एफआईआर क्रमांक 145/2025 धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया और विवेचना प्रारंभ की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन के निर्देश पर थाना देवेन्द्र नगर की टीम – निरीक्षक जितेन्द्र एसैया, उप निरीक्षक श्रवण मिश्रा, सउनि देवेन्द्र बंजारे, आरक्षक सुनील पाठक, शेख आदिल, रोहित बंजारे एवं चन्द्र प्रकाश तिवारी द्वारा सक्रियता दिखाते हुए मुखबिर सूचना के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं:
अब्दुल हाषिम, पिता अब्दुल हकीम, उम्र 24 वर्ष, निवासी राजा तालाब नुरानी चौक, थाना सिविल लाइन, रायपुर
अब्दुल अजीम उर्फ नज्जू, पिता अब्दुल हकीम, उम्र 25 वर्ष, निवासी सरदार बाड़ा, नुरानी चौक, थाना सिविल लाइन, रायपुर
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सैमसंग कंपनी का मोबाइल (IMEI क्रमांक: 353099647212948/01, 355434787212945/01) और बुश कंपनी का काला रंग का टीवी बरामद किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बाकी सामान जैसे डेल लैपटॉप, सीपीयू, कीपैड मोबाइल और डीवीआर को अपने साथी समीर के जरिए अन्य व्यक्ति को बेचने और नगदी रकम को खर्च कर देने की बात कबूल की है।
दोनों आरोपियों को दिनांक 03 अगस्त 2025 को विधिपूर्वक गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अब फरार साथी समीर की तलाश कर रही है और बेचे गए सामान की भी रिकवरी की जा रही है। देवेन्द्र नगर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से व्यापारियों में राहत की भावना है। साथ ही, रायपुर पुलिस ने पुनः यह स्पष्ट किया है कि शहर में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचारChhattisgarh news hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh hindi news todayChhattisgarh hindinews hindi news ChhattisgarhChhattisgarh hindi newsChhattisgarh samacharजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





