छत्तीसगढ़

पुलिस की मुस्तैदी से चोरी की वारदात नाकाम, सूने मकान में घुसे आरोपी को दबोचा

Shantanu Roy
14 Aug 2026 7:29 PM IST
पुलिस की मुस्तैदी से चोरी की वारदात नाकाम, सूने मकान में घुसे आरोपी को दबोचा
x
छग
Raigarh. रायगढ़। जिले में अपराध नियंत्रण और रात्रि गश्त को प्रभावी बनाने के लिए रायगढ़ पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में चक्रधरनगर पुलिस की सतर्कता से एक सूने मकान में होने वाली चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले ही रोक दिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आकाश जायसवाल पिता सेतराम जायसवाल उम्र 31 वर्ष निवासी केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड शिवा नगर थाना सिटी कोतवाली रायगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी में प्रयुक्त होंडा एक्टिवा स्कूटी क्रमांक CG 13 AV 6236 और एक डंडा जब्त किया है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में की गई। जिले में अपराध रोकने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस टीमों द्वारा लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है।
रात्रि गश्त के दौरान मिली चोरी की सूचना
घटना 12-13 अगस्त 2026 की दरम्यानी रात की है। चक्रधरनगर थाना की रात्रि गश्त टीम में प्रधान आरक्षक महेन्द्र कर्ष, संजय तिवारी और आरक्षक सुशील मिंज पेट्रोलिंग कर रहे थे। रात करीब 12:30 बजे पुलिस टीम मेडिकल कॉलेज क्षेत्र से पेट्रोलिंग करते हुए टीवी टावर छोटे अतरमुड़ा के पास पहुंची। इसी दौरान वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि विनोद कुमार भट्ट के सूने मकान में कुछ संदिग्ध लोग घुसे हुए हैं और चोरी की कोशिश कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल डीएसपी उन्नति ठाकुर, थाना प्रभारी चक्रधरनगर और कंट्रोल रूम को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने मकान की घेराबंदी कर दी।
दीवार फांदकर भागने लगे आरोपी
पुलिस के अनुसार मकान अंदर से बंद था और अंदर से कुछ आवाजें आ रही थीं। पुलिस टीम जब मकान में प्रवेश करने का प्रयास कर रही थी, तभी अंदर मौजूद आरोपियों ने दूसरी तरफ की दीवार फांदकर भागने की कोशिश की। मकान के बाहर स्कूटी लेकर खड़ा आरोपी भी भागने लगा। पुलिस ने तत्काल आसपास के क्षेत्र में नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान मेडिकल कॉलेज रोड की ओर भागते समय स्कूटी सवार आरोपी गिर गया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आकाश जायसवाल को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
पूछताछ में चोरी की कोशिश कबूली
पुलिस पूछताछ में आरोपी आकाश जायसवाल ने अपने साथी मार्शल यादव के साथ मिलकर चोरी का प्रयास करना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि दोनों टीवी टावर छोटे अतरमुड़ा स्थित बंद मकान में चोरी करने की नीयत से पहुंचे थे। आरोपियों ने दीवार फांदकर मकान में प्रवेश किया और कमरे के दरवाजे में लगे ताले को डंडे से तोड़ने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने आरोपी के बयान और निशानदेही पर चोरी में प्रयुक्त स्कूटी और डंडा जब्त किया है।
सीसीटीवी से मिली थी जानकारी
मामले में प्रार्थी अनिल भट्ट ने 13 अगस्त 2026 को थाना चक्रधरनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके बड़े पिताजी के बेटे विनोद कुमार भट्ट का मकान टीवी टावर छोटे अतरमुड़ा में है और वह परिवार के साथ 4-5 दिन पहले रायपुर गए हुए हैं। रात करीब 12:15 बजे विनोद कुमार भट्ट को सीसीटीवी से जुड़े मोबाइल एप के माध्यम से मकान में चोर घुसने की जानकारी मिली थी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। इसी दौरान पुलिस की गश्त टीम भी वहां पहुंच गई, जिससे चोरी की वारदात सफल नहीं हो सकी। इस मामले में थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 401/2026 दर्ज किया गया है।
आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 331(4), 305(ए), 62 और 3(5) के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपी आकाश जायसवाल को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं फरार आरोपी मार्शल यादव की तलाश जारी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक भागीरथी चौधरी, प्रधान आरक्षक महेन्द्र कर्ष, संजय तिवारी, संतोष कुर्रे और आरक्षक सुशील मिंज, मिनकेतन पटेल एवं उदय मांझी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि रात्रि गश्त और नागरिकों की सूचना के आधार पर अपराधों को घटना से पहले रोकना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Tagsरायगढ़ पुलिसचक्रधरनगर थानाचोरी की कोशिशसूना मकान चोरीपुलिस गश्तआरोपी गिरफ्तारअपराध नियंत्रणसीसीटीवी सूचनाएसएसपी शशि मोहन सिंहछत्तीसगढ़ अपराधRaigarh PoliceChakradharnagar Police Stationattempted theftburglary in an unoccupied housepolice patrolaccused arrestedcrime controlCCTV informationSSP Shashi Mohan Singhcrime in Chhattisgarhछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story