छत्तीसगढ़

निगम अध्यक्ष के घर चोरी, आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

Janta Se Rishta Admin
2 Oct 2022 4:23 AM GMT
निगम अध्यक्ष के घर चोरी, आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर
x

धमतरी। शहर में निगम अध्यक्ष के यहां चाेरी हुई है। उन्हाेंने नामजद रिपाेर्ट कराई है। इसके बाद भी पुलिस चोरों का पता नहीं कर पाई है। अब बगल में फिर चाेरी हाे गई है। इस कारण पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। लाेगाें का कहना है कि पुलिस की गश्त नहीं हाेने के कारण ऐसा हाे रहा है। ठंड के माैमस में चाेरियां बढ़ सकती हैं।

5 आरोपी गिरफ्तार

बिरेझर पुलिस ने चोरी के आरोप में 3 नाबालिग सहित 2 अन्य चाेरों को पकड़ा है। सभी चोरों ने 15 दिन के अंदर 3 अलग-अलग जगह चोरी की थी। आरोपियों से करीब 78 हजार 260 रुपए के चोरी का सामान जब्त किया। सभी चोरों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई कर जेल भेजा है।

चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक गोवर्धन ठाकुर ने बताया कि 18 सितंबर को प्रार्थी दिव्या (30) पति धनसाय साहू ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि अज्ञात चोरों ने आलमारी का ताला तोड़कर 17 हजार का सामान चोरी किया। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी विरेन्द्र उर्फ वीरू साहू सहित एक अन्य नाबालिग दर्रा निवासी को पकड़ा।


Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta