छत्तीसगढ़

ड्राइवर के यहां चोरी, भाई की शादी के दिन चोरों ने बोला धावा

Nil dhankar
14 Jun 2023 7:39 AM IST
ड्राइवर के यहां चोरी, भाई की शादी के दिन चोरों ने बोला धावा
x
छग

रायपुर। राजधानी के दो सूने मकान में चोरों ने धावा बोल दिया। आलमारी में रखा सोने-चांदी के जेवर और नगदी पार कर दिया गया। जब मकान में आए तो चोर का पता चला। उसके बाद पुलिस में सूचना दी गई। पुलिस अफसरों ने बताया कि चंगोराभाठा में हरीश शर्मा का मकान है। वे निजी गाड़ी चलाते हैं। उनके भाई की शादी थी। वे सोमवार को परिवार के साथ शादी में गए थे। मंगलवार सुबह लौटे तो देखा कि मकान का ताला टूटा है। भीतर सामान बिखरा हुआ है।

आलमारी में रखा सोने-चांदी के जेवर और कैश गायब हैं।इधर तारपोंगी निवासी राजू वर्मा के मकान में दिनदहाड़े चोरी हो गई। वह रिश्तेदार की शादी में उरला गया था। जब लौटा तो देखा कि मकान का ताला टूटा हुआ था। आलमारी खुली हुई थी। उसमें रखे जेवर और पैसे गायब है। पुलिस को शक है कि चोरी में लोकल गिरोह शामिल है।


Next Story