छत्तीसगढ़
बिल्डिंग मैटेरियल सप्लायर के यहां चोरी, 70 नग सेटरिंग प्लेट ले गए चोर
Nil dhankar
8 July 2023 12:07 PM IST

x
छग
अकलतरा। बाड़ी में रखे बिल्डिंग मटेरियल में से 70 सेंटरिंग प्लेट चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना नगर के वार्ड नंबर 11 की है। बिल्डिंग मैटेरियल सप्लायर घटना की रात अपने परिवार के साथ बिलासपुर गए थे।
पुलिस के अनुसार नगर के वार्ड नंबर 11 निवासी सुमित सिंह ट्रांसपोर्टिंग एवं बिल्डिंग मैटेरियल सप्लाई का कार्य करते हैं। बिल्डिंग मैटेरियल उनके घर की बाड़ी में रखा था। 25 जून को सुमित सिंह और उनके परिवार के सभी लोग बिलासपुर गए हुए थे। सूने घर का फायदा उठाकर किसी ने घर के बाड़ी में रखी लोहे की 70 नग सेटरिंग प्लेट को पार कर दिया। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध धारा 379 के तहत केस दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।
Next Story





