छत्तीसगढ़
मोबाइल-किराना दुकान में चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
Shantanu Roy
28 Jun 2026 11:41 PM IST

x
छग
Bilaspur. बिलासपुर। सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम मचखंडा में मोबाइल एवं किराना दुकान में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुलासा कर दिया है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो विधि से संघर्षरत बालकों की भी पहचान की गई है। पुलिस ने चोरी गया पूरा सामान बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार, ग्राम मचखंडा निवासी प्रहलाद कुमार साहू (33 वर्ष) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 26 जून की रात अज्ञात चोर उनकी दुकान की खिड़की के रास्ते अंदर घुस गए। चोर दुकान से कई कीमती सामान और नकदी लेकर फरार हो गए।
चोरी गए सामान में पांच नए कीपैड मोबाइल, एक रियलमी 5आई एंड्रॉयड मोबाइल, दो ब्लूटूथ स्पीकर, तीन ईयरबड्स, एक फ्लिप कवर, परफ्यूम, सिगरेट और नकदी शामिल थी। कुल सामान की कीमत लगभग 25 हजार रुपये बताई गई है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद सीपत थाना पुलिस ने जांच शुरू की। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने सूर्यप्रकाश सूर्यवंशी (18 वर्ष 3 माह), निवासी बजौर बिटुपारा, थाना सरकंडा को हिरासत में लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने दो नाबालिग साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। इसके बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गया पूरा सामान बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है, जबकि दोनों नाबालिगों के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरी का मामला जल्द सुलझ जाने पर क्षेत्र में पुलिस की सराहना की जा रही है।
Tagsबिलासपुर चोरी मामलासीपत थाना चोरी खुलासामोबाइल दुकान चोरीनाबालिग आरोपी चोरीपुलिस कार्रवाई बिलासपुरछत्तीसगढ़ क्राइम न्यूजBilaspur theft caseSipat police station theft disclosuremobile shop theftminor accused of theftpolice action BilaspurChhattisgarh crime newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





