छत्तीसगढ़
महादेव मंदिर में चोरी की वारदात, सामने आया LIVE वीडियो
jantaserishta.com
5 July 2026 11:06 AM IST

x
छत्तीसगढ़.
कवर्धा: जिले के पोड़ी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिल्हाटी स्थित बाबा विश्वेश्वर महादेव मंदिर में देर रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात बदमाश मंदिर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और भगवान के श्रृंगार में उपयोग होने वाला चांदी का त्रिकुंड तथा गौरी माता का चांदी का मुकुट चोरी कर फरार हो गया।
रोज की तरह सुबह पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे पुजारी ने मुख्य द्वार का ताला टूटा देखा। अंदर जांच करने पर चांदी का त्रिकुंड और गौरी माता का मुकुट गायब मिला, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शुरुआती जांच में पूरी वारदात मंदिर में लगे CCTV कैमरे में कैद होने की जानकारी मिली है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश में जुट गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





