छत्तीसगढ़

अधिवक्ता के घर चोरी, एक साल बाद सलाखों के पीछे पहुंचे चोर

jantaserishta.com
1 May 2026 8:38 AM IST
अधिवक्ता के घर चोरी, एक साल बाद सलाखों के पीछे पहुंचे चोर
x
छत्तीसगढ़ न्यूज़.
कोरबा: “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अधिवक्ता के घर एक वर्ष पूर्व हुई चोरी की वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किये गए करीब 10 तोला सोने के जेवरात और नगदी सहित लगभग 8 लाख रुपये का सामान बरामद किया गया है, जबकि मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश अभी जारी है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में तकनीकी जांच और मुखबिर से मिली सूचना अहम साबित हुई। पुलिस की इस सफलता से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, कटघोरा थाना क्षेत्र के पुरानी बस्ती निवासी अधिवक्ता राकेश पांडेय के सूने मकान में 19 अप्रैल 2025 को अज्ञात आरोपियों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। आरोपियों ने घर से लगभग 10 तोला सोने के जेवरात, जिनमें रानी हार सेट, झुमके, सोने की चेन, दो चांदी की पायल तथा नगदी राशि चोरी कर ली थी। घटना में एक मोटरसाइकिल का भी उपयोग किया गया था।
लगातार जांच के बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपी अमित खांडे और गौतम कुमार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी है।
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किया गया सामान बरामद किया है, जिसमें रानी हार सेट (1 नग), झुमका और सोने की चेन, चांदी की पायल (2 नग), करीब 3,000 रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त सामग्री शामिल है। कुल मिलाकर लगभग 8 लाख रुपये मूल्य का मसरूका बरामद किया गया है।
कोरबा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि घर से बाहर जाते समय सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखें, CCTV कैमरे चालू रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story