छत्तीसगढ़
केसीजी में चोरी का खुलासा, 48,500 रुपये और जमीन के दस्तावेज बरामद
Shantanu Roy
19 May 2026 8:30 PM IST

x
छग
KCG. केसीजी। केसीजी जिले की गातापार थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 48,500 रुपये नकद, जमीन के दस्तावेज, पासबुक और किसान क्रेडिट कार्ड बरामद किए हैं। इसके अलावा घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार, 14 मई 2026 को ग्राम मुढीपार क्षेत्र में चोरी की घटना हुई थी। प्रार्थी मोरध्वज वर्मा, निवासी ग्राम करेला, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मुढीपार से 50 हजार रुपये निकालकर लौटे थे।
उन्होंने नगदी, जमीन के दो पर्चे, एक पासबुक और दो किसान क्रेडिट कार्ड अपनी टीव्हीएस लूना वाहन क्रमांक CG 04 LW 0995 की डिक्की में रखे थे। वाहन शासकीय शराब दुकान मुढीपार के सामने खड़ा था, इसी दौरान अज्ञात आरोपी ने डिक्की से सामान चोरी कर लिया। घटना के बाद पीड़ित ने थाना गातापार में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 33/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर जांच तेज की। जांच के दौरान संदेही हितेष निषाद (25 वर्ष), निवासी मुढीपार थाना गातापार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात को स्वीकार कर लिया। आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर पुलिस ने उसके कब्जे से 48,500 रुपये नकद, दो जमीन के पर्चे, एक पासबुक और दो किसान क्रेडिट कार्ड बरामद किए। साथ ही घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 KS 3720 और एक रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद उसे 19 मई 2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजनों को भी दी गई। मामला अजमानतीय होने के कारण आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए लगातार निगरानी और जांच अभियान चलाया जा रहा है। तकनीकी जांच और मुखबिर तंत्र की मदद से इस मामले का जल्द खुलासा संभव हो सका। स्थानीय लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि बैंक से नकदी निकालने के बाद सतर्क रहें और वाहन में पैसे या जरूरी दस्तावेज खुली जगह पर न छोड़ें।
Next Story





