छत्तीसगढ़

बायो एनर्जी कंपनी में चोरी का खुलासा, एक आरोपी सहित 4 नाबालिग गिरफ्तार

Shantanu Roy
22 Jun 2026 8:21 PM IST
बायो एनर्जी कंपनी में चोरी का खुलासा, एक आरोपी सहित 4 नाबालिग गिरफ्तार
x
छग
Raipur. रायपुर। रायपुर कमिश्नरेट के थाना उरला क्षेत्र में स्थित श्री धनीराम बायो एनर्जी कंपनी में हुई बड़ी चोरी का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी और विधि के साथ संघर्षरत चार बालकों सहित कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 3.50 लाख रुपये की चोरी गई सामग्री भी बरामद कर ली है। यह घटना ग्राम बेन्द्री, बोरझरा स्थित कंपनी परिसर में हुई थी, जहां से लाखों रुपये मूल्य के इलेक्ट्रॉनिक और औद्योगिक उपकरण चोरी कर लिए गए थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना उरला में अपराध क्रमांक 280/26 के तहत बीएनएस की धारा 331(4), 305 और 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, प्रार्थी गोपाल मिश्रा, जो कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं, ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 21 जून 2026 की सुबह जब वे ड्यूटी पर पहुंचे तो कंपनी से कई महत्वपूर्ण सामान गायब था। चोरी गए सामान में 16 नग लाइट, 100 फीट केबल, वेल्डिंग मशीन, ग्राइंडर, ब्लोअर, ड्रिल मशीन, चार बंडल वायर, डक्ट का पूरा सेट और चाइना मशीन के पार्ट्स शामिल थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त (उत्तर जोन) मयंक गुर्जर, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम और सहायक पुलिस आयुक्त पूर्णिमा लामा ने तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद थाना उरला पुलिस टीम ने जांच शुरू की।
पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। साथ ही मुखबिरों को भी सक्रिय किया गया। जांच के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध युवक के बारे में जानकारी मिली, जिसके आधार पर उरला निवासी संदीप निषाद उर्फ गोलू को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की घटना में शामिल होना स्वीकार किया और बताया कि उसने अपने चार नाबालिग साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद पुलिस ने बाकी चार विधि के साथ संघर्षरत बालकों को भी पकड़ लिया।
पुलिस ने सभी आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया पूरा सामान बरामद कर लिया है। बरामद सामग्री की कुल कीमत लगभग 3.50 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों से पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस पूरे मामले में पुलिस की तत्परता से 24 घंटे के भीतर चोरी का खुलासा हो गया और पूरा मशरूका भी बरामद कर लिया गया, जिसे पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। थाना उरला पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में लगातार गश्त और निगरानी बढ़ाई जा रही है ताकि औद्योगिक क्षेत्रों में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
Tagsरायपुरउरला थानाबायो एनर्जी कंपनी चोरीसंदीप निषादनाबालिग आरोपी3.50 लाख बरामदधनीराम बायो एनर्जीचोरी का खुलासापुलिस कार्रवाईछत्तीसगढ़ अपराधRaipurUrla Police StationBio-energy company theftSandeep NishadJuvenile accused₹3.50 lakh recoveredDhaniram Bio-energyTheft case solvedPolice actionChhattisgarh crime. छत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story