छत्तीसगढ़

SP ऑफिस से 50 मीटर की दूरी पर ऑटो दुकान में चोरी, CCTV में चोर कैद

Nilmani Pal
17 Nov 2025 1:42 PM IST
SP ऑफिस से 50 मीटर की दूरी पर ऑटो दुकान में चोरी, CCTV में चोर कैद
x
छग

दुर्ग। दुर्ग शहर के एक ऑटो दुकान में चोरी हुई है जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पुराने बस स्टैंड स्थित मध्यानी ऑटो स्टोर्स में 15 नवंबर की रात यह वारदात हुई। यह दुकान SP ऑफिस से मात्र 50 मीटर की दूरी पर है।

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। चोर पीछे दीवार पर लगे कूलर के सहारे दुकान पर चढ़ा था। ने दुकान से नकद मोबाइल समेत 40 हजार की चोरी की है। बताया जा रहा है चोर ने दुकान में घुसते ही लगभग सभी सीसीटीवी कैमरों की केबल काट दिया था लेकिन एक कैमरे का तार नहीं कट पाया जिसमें घटना रिकॉर्ड हो गई।

दुकान मालिक मोहित मध्यानी (28) ने बताया कि उन्होंने 15 नवंबर की रात करीब 9:15 बजे दुकान बंद की थी। अगले दिन सुबह 9:15 बजे दुकान खोलने पर काउंटर खुला मिला। काउंटर से लगभग 35,000 रुपए नकद और करीब 5,000 रुपए का सैमसंग मॉडल S-01 अल्ट्रा मोबाइल गायब था। मोहित के अनुसार, चोर ने दुकान में घुसते ही लगभग सभी सीसीटीवी कैमरों की केबल काट दी थी। हालांकि, एक कैमरा चालू रह गया, जिसमें चोरी की पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई।

Next Story
null