
बिलासपुर। इंदू चौक के दो और दुकानों का शटर उठाकर चोरों ने नकद पार कर दिया था। उसी दिन महाराणा प्रताप चौक व अग्रेसन चौक के आगे दो दुकानों में चोरी की गई थी। सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद भी पुलिस चोरों का सुराग नहीं लगा पा रही है।
सिविल लाइन पुलिस के अनुसार, परसदा रामावेली निवासी प्रेम कुमार वाधवानी पिता नंदलाल वाधवानी इंदू चौक में आटो मोबाइल व स्पेयर पार्ट्स की दुकान चलाते हैं। उनके बगल में राजकुमार छगानी की शिव सक्ती लुब्रीकेंटस की दुकान है। 20 जनवरी की रात 9.45 बजे दोनों व्यापारी दुकान बंद कर घर चले गए।
देर रात चोरों ने दोनों दुकानों के शटर उठाकर गल्ले से 10 हजार रुपए नकद चोरी कर लिया है। 21 जनवरी को सुबह 9.30 बजे दोनों व्यापारी दुकान खोलने आए तो चोरी की जानकारी हुई। ज्ञात हो कि 20 जनवरी की रात ही महाराणाप्रताप चौक स्थित इलेट्रिक दुकान व पुराना बस स्टैण्ड रोड स्थित दुल्हा साहब दुकान का शटर उठाकर गल्ले से नकद रकम चोरी कर ली गई थी। सीटीटीवी में चार युवक चोरी करते नजर आ रहे हैं। फुटेज मिलने के बाद भी पुलिस चोरों का सुराग नहीं लगा पा रही है।





