
x
छग
Raigarh. रायगढ़। थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत इंदिरा नगर स्थित सलमान पान पैलेस में हुई चोरी का कोतवाली पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा किया। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई सामग्री, नकद और वारदात में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की गई है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा गया है। घटना दिनांक 08 जनवरी 2026 की रात हुई थी। इंदिरा नगर निवासी अली रजा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके पिता जाकीर अली द्वारा मोहल्ले में सलमान पान पैलेस संचालित की जाती है। रात लगभग 11:20 बजे दुकान बंद कर घर लौटे थे। अगले दिन जब दुकान खोली गई तो ताला टूटा हुआ मिला, अंदर सामान बिखरा पड़ा था और गल्ला भी टूटा हुआ था। चोरी गई सामग्री में राजश्री गुटखा का कट्टा, बड़ी सिगरेट, रजनीगंधा, अन्य गुटखा सामग्री तथा लगभग 10,000 रुपये नकद शामिल थे।
रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 18/2026, धारा 331(4) और 305 भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रामभांठा जयस्तंभ चौक के पास दो युवक राजश्री गुटखा और सिगरेट की थोक बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची, जहां पुलिस को देखकर युवक भागने लगे। घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने प्रेम टण्डन (18 वर्ष) और मनीष जाटवर उर्फ विक्की (22 वर्ष) अपने नाम स्वीकार किए। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 08 जनवरी की रात इंदिरा नगर हनुमान मंदिर के सामने पान दुकान का ताला तोड़कर गुटखा, सिगरेट, सिक्के और लगभग 5,000 रुपये नकद चोरी किए। टूटे ताले और लोहे का रॉड राजश्री की बोरी में भरकर स्कूटी से घर ले गए, जबकि कुछ गुटखा और सिगरेट पुरी की ट्रेन में बेच दी और चोरी की नकदी से ओडिशा में घूमने-फिरने में खर्च किया।
पुलिस ने आरोपी प्रेम टण्डन से 53 पैकेट राजश्री गुटखा (कीमत करीब 13,000 रुपये), एक मुड़ा हुआ लोहे का रॉड, दो टूटे ताले और नीले रंग की स्कूटी (CG 13 BG 0582) जब्त किया। वहीं मनीष जाटवर उर्फ विक्की से लगभग 6,000 रुपये मूल्य की गुटखा सामग्री बरामद की गई। दोनों आरोपियों को 20 जनवरी 2026 को थाना कोतवाली रायगढ़ से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेजा गया। इस पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, प्रधान आरक्षक लोमेश राजपूत, आरक्षक मनोज पटनायक, कमलेश यादव और जगन्नाथ साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Tagsइंदिरा नगररायगढ़ पान दुकान चोरीसलमान पान पैलेसप्रेम टण्डनमनीष जाटवरचोरी गुटखा बरामदस्कूटी वाहन बरामदनकद चोरीराजश्री गुटखासिगरेट चोरीरजनीगंधाथाना कोतवाली रायगढ़अपराध क्रमांक 18/2026धारा 331(4)धारा 305पुलिस खुलासामुखबिर सूचनारामभांठा जयस्तंभ चौकस्कूटी CG 13 BG 0582टूटे ताले बरामदचोरी की रकम खर्चन्यायालय रिमांडपुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेलअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनीनगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रानिरीक्षक सुखनंदन पटेलप्रधान आरक्षक लोमेश राजपूतआरक्षक मनोज पटनायकआरक्षक कमलेश यादवआरक्षक जगन्नाथ साहूचोरी का सफल खुलासापान दुकान सुरक्षाअवैध बिक्री रोकथामथाने की कार्यवाहीIndira NagarRaigarh Paan shop theftSalman Paan PalacePrem TandonManish Jatwarstolen gutkha recoveredscooty vehicle recoveredcash theftRajshree gutkhacigarette theftRajnigandhaKotwali police station Raigarhcrime number 18/2026section 331(4)section 305police disclosureinformant informationRambhantha Jaistambh Chowkscooty CG 13 BG 0582broken locks recoveredstolen amount spentcourt remandSuperintendent of Police Divyang PatelAdditional Superintendent of Police Anil SoniCity Superintendent of Police Mayank MishraInspector Sukhnandan PatelHead Constable Lomesh RajputConstable Manoj PatnaikConstable Kamlesh YadavConstable Jagannath Sahusuccessful disclosure of theftPaan shop securityprevention of illegal salepolice station actionछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





