छत्तीसगढ़

भिलाई पॉश इलाके में चोरी और सड़क हादसा, लाखों के गहने-नकदी गायब

Shantanu Roy
13 Aug 2025 11:39 PM IST
भिलाई पॉश इलाके में चोरी और सड़क हादसा, लाखों के गहने-नकदी गायब
x
छग
Durg. दुर्ग। भिलाई के नेहरू नगर स्थित बिजली ऑफिस के पास बने एक सुनसान मकान में अज्ञात चोरों ने 15 से 20 लाख रुपये के गहने और नकदी चोरी कर ली। वारदात 7-8 अगस्त की दरमियानी रात हुई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें दो अज्ञात आरोपी साइकिल से आते हुए मकान में प्रवेश कर चोरी करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, नेहरू नगर निवासी सुशील कांकरिया अपने परिवार के साथ 5 अगस्त को पारिवारिक कार्य से हरियाणा गए थे। इस दौरान चोरों ने मौका पाकर घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और लाखों रुपये के जेवरात व नगदी लेकर फरार हो गए। पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। इसकी सूचना सुशील ने सुपेला थाने को फोन पर दी।


सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिनमें दो संदिग्ध घर में घुसते और चोरी करते दिखाई दे रहे हैं। उधर, चोरी की सूचना मिलने के बाद सुशील कांकरिया अपनी पत्नी के साथ कार से हरियाणा से दुर्ग लौट रहे थे। लेकिन बीच रास्ते में उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। हादसे में उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, एसएसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में चोर स्पष्ट रूप से नजर आ रहे हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल, पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Tagsभिलाई चोरीनेहरू नगर मकान चोरी20 लाख गहने चोरीभिलाई सड़क हादसासुशील कांकरियासुपेला थानाभिलाई सीसीटीवी फुटेजभिलाई पॉश इलाका चोरीदुर्ग पुलिसभिलाई एक्सीडेंटBhilai theftNehru Nagar house theft20 lakh jewelry stolenBhilai road accidentSushil KankariaSupela police stationBhilai CCTV footageBhilai posh area theftDurg policeBhilai accidentछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story