छत्तीसगढ़
पूजा पाठ के बहाने आए युवकों पर 70 हजार रुपये की नकदी और जेवरात चोरी का संदेह
Shantanu Roy
22 July 2025 9:38 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। आमापारा स्थित कालिन्द्री भवन निवासी एक गृहिणी ने पूजा पाठ के नाम पर घर आए दो परिचित युवकों पर चोरी का संदेह जताया है। महिला ने बताया कि दो माह पूर्व सीढ़ियों से गिरने के कारण वह घायल हो गई थीं और इलाज करा रही हैं। इसी दौरान 10 जून 2025 की रात पूजा-पाठ के लिए उनके बेटे कमलेश तिवारी ने अपने जान-पहचान के रिखी यादव और लखन साहू को घर बुलाया था। बताया गया कि सभी लोग मकान के निचले हिस्से में बैठे थे, जबकि बेटे कमलेश और नाती शुभम मिश्रा को लखन साहू द्वारा दी गई एक जड़ी-बूटी को छत पर टावर के चौखट में बांधने भेजा गया था।
छत से लौटते समय कमलेश और शुभम ने देखा कि रिखी यादव मकान के ऊपरी हिस्से में अकेले खड़ा था। महिला ने बताया कि 12 जून को जब वह अस्पताल जाने से पहले दूसरी मंजिल पर रखी पेटी से पैसे निकालने गईं, तो उसमें रखे 55,000 रुपये नकद और करीब 15,000 रुपये कीमत की सोने की चेन गायब मिली। कुल चोरी गई संपत्ति की अनुमानित कीमत 70,000 रुपये है। उन्होंने संदेह व्यक्त किया है कि चोरी की वारदात में रिखी यादव और लखन साहू का हाथ हो सकता है, जो पूजा के नाम पर घर में आए थे। इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कर जांच की मांग की गई है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh HindiNews Hindi news ChhattisgarhChhattisgarh Hindi newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





