छत्तीसगढ़

चाकू की नोक पर युवकों ने पिकअप सवार को लूटा, ढाबा जाकर मना रहे थे लूट का जश्न, फिर...

jantaserishta.com
21 Sept 2021 6:23 PM IST
चाकू की नोक पर युवकों ने पिकअप सवार को लूटा, ढाबा जाकर मना रहे थे लूट का जश्न, फिर...
x
छत्तीसगढ़

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिलासपुर। पीड़ित लोकेश कुमार कोमरे पीता मंगतूराम कोमरे, उम्र 24 साल, धनगुडरा थाना भानूप्रतापपुर जिला कांकेर (छत्तीसगढ़) का थाना सिंघोडा में उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 19 जीके 9989 में हेल्पर डोमेंद्र नेताम के साथ बलरामपुर पश्चिम बंगाल में माल खाली कर19/09/2021 को वापस आ रहे थे। रात्रि लगभग 1:00 बजे छत्तीसगढ़ सीमा पहुंचे थे कि पीछे से एक सफेद रंग के मोटरसाइकिल यामाहा फ्रेजर में दो व्यक्ति ओवरटेक कर सामने आकर रुके और डंडे चाकू से मारपीट करने लगे और पैसा के मांग किए।

बाद हम दोनों को चाकू की नोक पर पिकअप वाहन सहित वापस उड़ीसा ले गए। वहां पर मोपला पेट्रोल पंप में फोन पे बारकोड स्कैन कर ₹10,200 रूपए निकलवा लिए और सुनसान जगह रोड के साइड जंगल में ले जाकर जेब में रखे 3000 रूपए विवो कंपनी का मोबाइल को भी लूट लिए। सुबह 5:00 बजे उजाला होने पर दोनों व्यक्ति हम दोनों को वहीं छोड़कर मोटरसाइकल क्रमांक सीजी06/जीई/7119 में भाग गए।

रिपोर्ट पर थाना सिंघोड़ा स्टाफ द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उड़ीसा मोपला पेट्रोल पंप जाकर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पतासाजी कर 777 ढाबा करालमाल के सामने मोटरसाइकिल खडा मिला एवम आरोपीगण ढाबा के अंदर बैठे थे। जिन्हें जिसे प्रार्थी द्वारा पहचानने पर घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी अभिषेक और खिरोद के कब्जे से लूट का 10,200 एवं विवो कंपनी का मोबाइल एक लोहे का चाकू नुमा कट्टा, डंडा एवं अपराध प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 06 जीई 7119 को जप्त किया गया।
आरोपियों का नाम पता (1) अभिषेक देवता पिता अनंतराम देवता उम्र 21 साल साकिन मुरमुरी थाना सिंघोड़ा जिला महासमुंद (2) खिरोद प्रधान उर्फ पप्पू पिता अभिमन्यु प्रधान उम्र 28 साल साकिन पलसाभाड़ी थाना सिंघोड़ा जिला महासमुंद छत्तीसगढ़ को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story