छत्तीसगढ़

लड़की को भगाने वाले युवक अपने सहयोगी के साथ गिरफ्तार

Nil dhankar
5 Aug 2022 10:44 AM IST
लड़की को भगाने वाले युवक अपने सहयोगी के साथ गिरफ्तार
x
छग

पेंड्रा। गौरेला थाना क्षेत्र से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिसमें आरोपी पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने की शिकायत दर्ज की गई थी। पुलिस द्वारा पतासाजी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि गौरेला पुलिस द्वारा नाबालिग पीड़ित को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने वाले आरोपी को राजकोट गुजरात से पकड़ने में सफलता हासिल किया है।

दरअसल गौरेला थाना के भदौरा गांव से एक नाबालिग लड़की के गायब होने का मामला परिजनों ने दर्ज कराया था जिसकी पतासाजी के दौरान पता चला कि नाबालिग बालिका तथा उसको भगाकर ले जाने वाला आरोपी राजकोट गुजरात में है, तत्काल पुलिस टीम गठित कर राजकोट के लिए रवाना किया गया तथा नाबालिग बालिका को बहला फुसला के भगा के ले जाने वाले आरोपी अमन राठौर को थाना लाया गया। वहीं इस मामले में आरोपी के द्वारा लड़की को भगाने में सहयोग करने के एक अन्य आरोपी निखिल राठौर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

Next Story