छत्तीसगढ़

टोनही कहकर बदनाम करने वाले युवक का हो गया मर्डर

Nil dhankar
31 Oct 2024 12:35 PM IST
टोनही कहकर बदनाम करने वाले युवक का हो गया मर्डर
x
छग

दुर्ग। जिला मुख्यालय में छोटी दिवाली की रात एक युवक की पड़ोसियों ने इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि वो पड़ोस की महिला को टोनही बुलाता था। मोहन नगर पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच कर रही है।

मोहन नगर थाना प्रभारी मोनिका पाण्डेय ने बताया कि मामला थाना अंतर्गत उरला क्षेत्र का है। बीते बुधवार देर रात वहां राजपूत और मानिकपुरी दो पड़ोसियों के बीच जमकर विवाद हुआ। लोगों ने बताया कि दोनों के बीच काफी समय से विवाद अचा आ रहा है। अक्सर उनके बीच झगड़ा हो जाता था। बुधवार रात विवाद इतना बढ़ गया कि मामला गाली गलौच से होते हुए हाथापाई तक पहुंच गया। बात बढ़ने पर भूपेंद्र सिंह राजपूत पिता रिषी सिंह राजपूत (50 साल) टंगिया लेकर पड़ोसी को मारने दौड़ा। इस पर खेलदास मानिकपुरी उसका बेटा छम्मन दास मानिकपुरी और मां सतोषी बाई मानिकपुरी भी लाठी डंडा और टंगिया लेकर मारने दौड़े।

उन लोगों ने भूपेंद्र सिंह को घेरकर बुरी तरह मारा। कई जगह टंगिया से वार से वो बुरी तरह घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने उसे घायल हालत में जिला अस्पताल भेजा, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मोहन नगर पुलिस ने सभी संदेहियों को हिरासत में ले लिया गया है। सीएसपी चिराग जैन ने बताया कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। मामले की जांच जारी है।

Next Story