छत्तीसगढ़

युवक को चाचा और उसके बेटे ने पीटा, गड्ढे को लेकर हुआ विवाद

Nil dhankar
7 April 2022 9:44 AM IST
युवक को चाचा और उसके बेटे ने पीटा, गड्ढे को लेकर हुआ विवाद
x

रायपुर। गड्ढे को लेकर विवाद होने पर युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है. प्रार्थी ने ये आरोपी सगे चाचा और उसके बेटे पर लगाया, और अपने शिकायत में पुलिस को बताया कि वे अपने पैतृक हिस्से की जमीन में घेरा करने के लिए गढ्ढा खोदकर सिमेंट पोल गढा रहा था. तभी चाचा शीतल साहू एवं उसके बेटे दीनानाथ साहू आये, और गाली-गलौज करते हुए सिमेंट पोल को उखाड़ कर गढ्ढा को पाटने लगा. जिसका विरोध करने पर दोनों ने एक रायहोकर जान से मारने की धमकी दी. इतना ही नहीं मारपीट करते हुए हाथ को चोट पहुंचाया है.

प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है.


Next Story