छत्तीसगढ़

युवक पर चाकू से किया हमला, बच्चे संभालने को लेकर शुरू हुआ था विवाद

Nil dhankar
31 March 2022 1:52 PM IST
युवक पर चाकू से किया हमला, बच्चे संभालने को लेकर शुरू हुआ था विवाद
x
CG

बिलासपुर. बिलासपुर में बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक पर चाकू घोंप दिया। घायल युवक का बच्चा खेलते-खेलते सड़क पर आ गया। तभी बाइक सवार युवकों ने बच्चे को संभालकर रखने बोला। उन्हें महिला ने कह दिया कि उन्हें बच्चों की चिंता करने की जरूरत नहीं है। इस बात को लेकर विवाद बढ़ गया और आवाज सुनकर पति बाहर निकला, तब युवकों ने उसके पीठ में चाकू मार दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। मामला सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र का है।

तिफरा के इंद्रपुरी निवासी लक्ष्मण साहू पिता सुखउ साहू (25 साल) प्राइवेट जॉब करता है। बुधवार की रात को वह अपनी पत्नी व बच्चों के साथ घर में थाा। रात करीब 8 बजे उसके बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। तभी उसके घर के सामने से बाइक गुजरी। बाइक में सवार दो युवकों ने लक्ष्मण की पत्नी से बच्चों को संभालकर रखने के लिए कहा। तब महिला ने अपने बच्चों को देखने की बात कही। उन्हें इसकी चिंता करने की जरूरत नहीं है।

महिला ने पुलिस को बताया कि बाइक सवार युवक बहस करने के बाद आगे चले गए थे। कुछ देर बाद बाइक सवार दोनों युवक भोला सतनामी के साथ फिर वापस आए। इसके बाद गाड़ी से उतर कर विवाद करने लगे। आवाज सुनकर लक्ष्मण बाहर निकला, तब युवक उसकी पत्नी से बाहस कर रहे थे। लक्ष्मण के मना करने पर युवकों ने उसके पीठ में चाकू मार दिया और भाग निकले। इस हमले में वह बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है।



Next Story