छत्तीसगढ़

पार्टी से लौट रहे युवक के साथ मारपीट, आरोपियों ने दी जान से मारने की धमकी

Nil dhankar
17 Sept 2021 3:08 PM IST
पार्टी से लौट रहे युवक के साथ मारपीट, आरोपियों ने दी जान से मारने की धमकी
x
छत्तीसगढ़

बिलासपुर। सिरगिट्टी क्षेत्र के नयापारा में मोहल्ले के युवकों ने पार्टी कर वापस आ रहे दोस्तों को रोक लिया। इसके बाद पुरानी रंजिश पर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की। मारपीट से घायल युवक ने उपचार के बाद गुस्र्वार की रात इसकी शिकायत सिरगिट्टी थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। सिरगिट्टी के नयापारा में रहने वाले बालाजी साहू रोजी मजदूरी करते हैं।

अपने दोस्त खगेश पटेल के साथ पार्टी के लिए बाहर गए थे। वहां से लौटते समय उनकी बाइक खराब हो गई। बाइक चालू करते समय मोहल्ले में रहने वाले दिलीप साहू और देवी रजक वहां पहुंच गए। उन्होंने पुरानी रंजिश पर बालाजी से गाली-गलौज शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर दोनों जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट शुरू कर दी। दिलीप ने लाठी से बालाजी की पिटाई की। वहीं, दूसरी तरफ से देवी ने हाथ से मारपीट की। इस दौरान उन्होंने बालाजी को मोहल्ला छोड़कर जाने के लिए कहा। साथ ही बीच-बचाव करने पर खगेश को भी धमकी दी। मारपीट से आहत युवक को खगेश ने अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद गुस्र्वार की रात बालाजी ने सिरगिट्टी थाने पहुंचकर इसकी शिकायत की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Next Story