छत्तीसगढ़

लाइटर लेकर पेट्रोल पंप पहुंचा युवक, जानिए फिर क्या हुआ?

Nil dhankar
25 Sept 2022 9:09 AM IST
लाइटर लेकर पेट्रोल पंप पहुंचा युवक, जानिए फिर क्या हुआ?
x

बिलासपुर। एक युवक लाइटर लेकर पेट्रोल पंप में आग लगाने पहुंच गया। वह लाइटर से आग लगाता, इससे पहले ही भीड़ ने उसकी पिटाई करते हुए उसे दबोच लिया। फिर पुलिस युवक को पकड़कर थाने ले गई। युवक की पहचान नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रोगी है। इसलिए उसे इलाज के लिए मेंटल हॉस्पिटल भेज दिया गया है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।

शनिवार दोपहर एक युवक नेहरू चौक स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचा। उसके हाथ में लाइटर था, जिसे जलाकर वह आग लगाने का प्रयास कर रहा था। युवक के पास थैला भी था, जिसमें वह कागज वगैरह रखा था। युवक के हाथ में लाइटर देखकर पेट्रोल पंप कर्मी के साथ ही आसपास के लोग भी सकते में आ गए। शोर मचाने लगे।

युवक पेट्रोल पंप में लाइटर जलाने का प्रयास कर रहा था। हालांकि, लाइटर जली नहीं। उसकी हरकतों को देखकर युवकों ने पकड़ने की कोशिश की, तब युवक विरोध करने लगा। तब युवकों ने दबोच कर उसकी पिटाई की। इस बीच खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद उसे किसी तरह पकड़कर थाने ले जाया गया।


Next Story