छत्तीसगढ़

स्वतंत्रता का अलख जगाने नगर के युवाओं ने लगाई दौड़

Nil dhankar
14 Aug 2022 12:36 PM IST
स्वतंत्रता का अलख जगाने नगर के युवाओं ने लगाई दौड़
x

धमतरी। स्वतंत्रता का अलख जगाने नगर के युवाओं ने आज दौड़ लगाई। इस दौरान महापौर विजय देवांगन ने कहा कि पूर्वजों के बलिदान को अक्षुण्ण बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी। वही आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव के तहत ग्राम पंचायत कंडेल में तिरंगा_रैली निकाली गई । इस 75 मीटर लंबे तिरंगे को ग्रामीणों ने शान से पकड़कर गांव के विभिन्न गलियों से निकाला।

आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत ध्वजारोहण

आजादी का अमृत महोत्स्व कार्यक्रम के तहत आज ग्राम पंचायत कपालफोड़ी स्थित जय बैरागी बाबा आदर्श गौठान में ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत कपालफोड़ी के सरपंच श्री देवा राम कंवर, अध्यक्ष गौठान समिति युगेश्वर साहू, सचिव सहित ग्राम पंचायत के पंच, गौठान समिति के सदस्य, बिहान समूह की दीदी और बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

Next Story