छत्तीसगढ़

मजाक करने पर युवक का पारा चढ़ा, हमला कर दी जान से मारने की धमकी

Nil dhankar
13 July 2022 9:36 AM IST
मजाक करने पर युवक का पारा चढ़ा, हमला कर दी जान से मारने की धमकी
x

सांकेतिक तस्वीर 

छग

बिलासपुर। पिकनिक से लौट रहे साथियों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान एक युवक ने साथी पर बर्तन से हमला कर दिया। घायल युवक ने इसकी शिकायत रतनपुर थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। रतनपुर क्षेत्र के लालपुर में रहने वाले सावन केंवट रतनपुर के टेंट हाउस में काम करते हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि शादी का सीजन खत्म होने के बाद टेंट हाउस के संचालक अपने सभी कर्मचारियों पिकनिक के लिए चैतुरगढ़ लेकर गए थे।

वहां सभी कर्मचारियों ने आपस में हंसी मजाक और मौज मस्ती की। खाने-पीने के बाद सभी पिकअप से गांव लौट रहे थे। लालपुर पहुंचने पर सावन और गांव का भोंदल यादव पिकअप से उतर रहे थे। दोनों ने आपस में मजाक किया। इसी बात को लेकर भोंदल नाराज हो गया। उसने गाली-गलौज करते हुए बर्तन से सावन के सिर पर वार कर दिया। इससे उनका सिर फट गया। इसके बाद उसने सावन को जान से मारने की धमकी भी दी। लहूलुहान सावन ने इसकी शिकायत रतनपुर थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Next Story